मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

अनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मान

बजरंग दल ने वितरित किए प्रतीक चिन्ह... विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने 10 दिनों तक विभिन्न गणेश पंडालों में किया धार्मिक फिल्मों का प्रदर्शन... करीब 2 हजार लोगों ने देखी फिल्म…

अनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मान
WhatsApp Facebook

बजरंग दल ने वितरित किए प्रतीक चिन्ह… विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने 10 दिनों तक विभिन्न गणेश पंडालों में किया धार्मिक फिल्मों का प्रदर्शन… करीब 2 हजार लोगों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर नगर में निकाले गए चल समारोह में शामिल झांकियों का सम्मान किया गया। इस दौरान झांकी समितियों को बजरंग दल की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के धार जिला एवं विभाग पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड टोली सहित मातृशक्ति की भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में युवाओं और समाज की सहभागिता को लेकर विचार रखे। अनंत चतुर्दशी चल समारोह में आकर्षक झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश देने वाली समितियों का उत्साहवर्धन किया गया।

*10 दिनों तक गणेश पंडालों में फिल्म प्रदर्शन*

विश्व हिंदू परिषद द्वारा गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक नगर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन भी किया गया। राधारमण कॉलोनी, मालवीय चौपाटी, जुनी मनावर, जाजमखेड़ी एवं बाकानेर सहित अलग-अलग स्थानों पर गणेश पंडालों में फिल्म दिखाई गई। आयोजकों के अनुसार करीब 2 हजार महिला, पुरुष एवं बच्चों ने फिल्म का प्रदर्शन देखा। विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए धर्म के प्रति जागरूकता और प्रचार-प्रसार का प्रयास किया गया। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद मनावर जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख पंकज सोलंकी (जख्मी) ने दी।