ओडिशा के करीब 40 कुशल कारीगर कर रहे नक्काशी का कार्य, मंदिर की साज-सज्जा पर खर्च होंगे करोड़ों…
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। श्री अमीझरा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ, अमझेरा में चल रहे नव निर्माण कार्य को भव्य स्वरूप देने की दिशा में अब पत्थरों पर बारीक नक्काशी का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर की साज-सज्जा और नक्काशी कार्य पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए ओडिशा से करीब 40 कुशल कारीगरों की टीम अमझेरा पहुंची है, जो पत्थरों पर आकर्षक एवं बारीक नक्काशी का कार्य कर रही है।
श्री अमीझरा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रकाशजी (सिरोड़ी वाले), अहमदाबाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं गुजरात सरकार के गृह मंत्री हर्ष संघवी से मुलाकात कर तीर्थ के निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि नव निर्माणाधीन तीर्थ को आकर्षक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए मंदिर की वास्तुकला, साज-सज्जा तथा पत्थरों पर कलात्मक नक्काशी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नक्काशी का कार्य कुशल कारीगरों द्वारा बारीकी और पारंपरिक शिल्पकला के अनुरूप किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी अमीझरा पार्श्वनाथ ट्रस्ट के सह-कोषाध्यक्ष राजेशजी जैन (डग वाले) ने दी।
