जिला ब्यूरो चीफ रवि गोस्वामी.
मैनपाट मंडल राजापुर निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मैनपाट मंडल अध्यक्ष जगदंबा गुप्ता का 25 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके निधन से सीतापुर क्षेत्र ने एक कर्मठ और जनसेवा में समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। जगदंबा गुप्ता लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पित भाव से कार्य करते रहे। उन्होंने पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से भाजपा संगठन को बड़ी क्षति हुई है।
पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने कहा कि जगदंबा गुप्ता का संगठन के प्रति समर्पण, आम लोगों एवं जनता के प्रति आत्मीय व्यवहार और क्षेत्र की जनता के साथ उनका जुड़ाव लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने अपने जीवन काल में पार्टी संगठन के साथ-साथ क्षेत्र एवं समाज के लिए निरंतर अपनी सेवाएं दीं। जगदंबा गुप्ता अपने सहज, सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे।
