मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Sacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिट
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :बांध में डूबे युवक को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाला वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, खतरे वाले स्थान पर लगाई गई बांस-बल्ली

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव के पास बने बांध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें ग्रामीण पानी में डूबे एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालते…

हमीरपुर :बांध में डूबे युवक को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाला वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, खतरे वाले स्थान पर लगाई गई बांस-बल्ली
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव के पास बने बांध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें ग्रामीण पानी में डूबे एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि मांचा गांव के कुछ युवक बांध में नहाने पहुंचे थे। बताया गया कि युवक आपस में शर्त लगाकर बांध के ऊपर से उल्टा पानी में छलांग लगा रहे थे।

इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद युवक को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने बांध पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। साथ ही खतरे वाले स्थान पर बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है, ताकि युवक वहां नहाने के लिए न जा सकें।

बांध के पानी की निकासी भी धीरे-धीरे कराई जा रही है, जिससे आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति न बने।