जौनपुर (ब्यूरो)। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के वार्षिक चुनाव के नतीजे सामने आते ही कचहरी परिसर में चुनावी गहमागहमी जश्न में तब्दील हो गई।
कड़े मुकाबले के बाद अधिवक्ताओं ने अवधेश सिंह को अध्यक्ष और मनीष सिंह को मंत्री (महासचिव) पद की कमान सौंपी। उपाध्यक्ष पद पर शरदेंदु चतुर्वेदी व अजय कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की।
वहीं महेश दूबे आडिटर, शैलेश मिश्रा संयुक्त मंत्री तथा अश्विनी मिश्र व अजीत यादव उप मंत्री चुने गए। इसके साथ ही मोहिता मिश्रा, अजीत कुमार यादव, किरण सिंह, अमित तिवारी, प्रशांत उपाध्याय, विनोद पटेल और सत्येंद्र चौहान को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।