मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर: अनुशासनहीनता पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, सिपाही धर्मेन्द्र सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबितजौनपुर: उपद्रव और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 8 शातिर गिरफ्तार20 साल बाद प्रदेश में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 25 सितंबर से ‘सुगम’ सेवापरम्परागत भगवान महावीर का जन्मवाचन संपन्नस्कूल बना आराम घरजहां जरूरत ज्यादा, वहीं खुले नवोदय—मनावर की हुंकारपूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण मंडलोई कांग्रेस में शामिलब्रिक्स सम्मेलन के रात्रिभोज में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने की सहभागिताआलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की बीजेपी किसान मोर्चा नेहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालजौनपुर: अनुशासनहीनता पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, सिपाही धर्मेन्द्र सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबितजौनपुर: उपद्रव और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 8 शातिर गिरफ्तार20 साल बाद प्रदेश में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 25 सितंबर से ‘सुगम’ सेवापरम्परागत भगवान महावीर का जन्मवाचन संपन्नस्कूल बना आराम घरजहां जरूरत ज्यादा, वहीं खुले नवोदय—मनावर की हुंकारपूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण मंडलोई कांग्रेस में शामिलब्रिक्स सम्मेलन के रात्रिभोज में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने की सहभागिताआलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की बीजेपी किसान मोर्चा नेहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़ताल
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

जहां जरूरत ज्यादा, वहीं खुले नवोदय—मनावर की हुंकार

नवोदय पर मनावर का हक, अब जनप्रतिनिधियों की बारी.. तारापुर में क्यों? मनावर से उठी पुनर्विचार की मांग... वायल में पर्याप्त शासकीय भूमि; पानी की भी समुचित व्यवस्था... मनावर के…

जहां जरूरत ज्यादा, वहीं खुले नवोदय—मनावर की हुंकार
WhatsApp Facebook

नवोदय पर मनावर का हक, अब जनप्रतिनिधियों की बारी.. तारापुर में क्यों? मनावर से उठी पुनर्विचार की मांग… वायल में पर्याप्त शासकीय भूमि; पानी की भी समुचित व्यवस्था… मनावर के बच्चों का सवाल—नवोदय हमसे दूर क्यों?…..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। स्वीकृत नवीन जवाहर नवोदय विद्यालय को तारापुर, तहसील धरमपुरी में स्थापित किए जाने के निर्णय ने मनावर विधानसभा क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है। नवोदय संघर्ष समिति सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने अब खुलकर सवाल उठाया है—जब विद्यालय का उद्देश्य दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा देना है, तो मनावर, गंधवानी, कुक्षी क्षेत्र के बच्चों को इससे दूर क्यों रखा जा रहा है? समिति ने कहा कि यह किसी क्षेत्र के विरोध की लड़ाई नहीं, बल्कि मनावर, गंधवानी, कुक्षी क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य और उनके अधिकार की लड़ाई है। यदि विद्यालय का स्थान तय करते समय सबसे पिछड़े, आदिवासी एवं दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों की पहुंच को प्राथमिकता दी जानी है, तो मनावर, गंधवानी कुक्षी क्षेत्र को नजरअंदाज करने के निर्णय की पुनः समीक्षा होना जरूरी है।

बताया जाता है कि मनावर तहसील मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम वायल में नवोदय के लिए उपयुक्त स्थान है। ग्राम पंचायत वायल के सरपंच भागीराम भाबर, उपसरपंच दिनेश पटेल ने बताया कि यहां सर्वसुविधायुक्त उपयुक स्थान है। यहां पर्याप्त शासकीय भूमि, पानी और पक्का पहुंच मार्ग उपलब्ध है। यह गंधवानी, कुक्षी, धरमपुरी विधानसभा के मध्य में स्थित है। धार जिले के अंतिम छोर के गांवों के होनहार बच्चों के लिए सुविधाजनक रहेगा।

*सवाल सिर्फ नवोदय का नहीं, जनप्रतिनिधियों की भूमिका का भी*

समिति ने अब जन प्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। क्षेत्र की जनता का कहना है कि विकास और शिक्षा से जुड़े ऐसे फैसलों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व का वास्तविक अर्थ तभी है, जब जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता की आवाज मजबूती से शासन तक पहुंचाएं।

मनावर, गंधवानी, कुक्षी क्षेत्र के लोगों का सीधा सवाल है—“यदि इन तहसीलों के मध्यभाग मनावर में नवोदय विद्यालय स्थापित होने से क्षेत्र के हजारों आदिवासी-ग्रामीण विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता है, तो मनावर के पक्ष में मजबूती से आवाज कौन उठाएगा?”

समिति ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि इस मुद्दे को राजनीतिक दलों की सीमाओं से बाहर निकालकर क्षेत्र के बच्चों के भविष्य का विषय माना जाए।

*अंतिम गांवों से 120-125 किमी दूरी, फिर किसके लिए नवोदय?*

समिति के अनुसार कुक्षी विधानसभा के अंतिम छोर डही, गंधवानी विधानसभा के बाग क्षेत्र में अलीराजपुर जिले की सीमा से लगे अंतिम गांवों से तारापुर की दूरी करीब 120 से 125 किलोमीटर है। ऐसे में दूरस्थ आदिवासी विद्यार्थियों के लिए इतनी लंबी दूरी का सवाल स्वाभाविक रूप से सामने आता है। समिति का तर्क है कि यदि विद्यालय उन्हीं बच्चों के लिए है, जो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आते हैं, तो स्थान ऐसा होना चाहिए जहां अधिकतम जरूरतमंद विद्यार्थी आसानी से पहुंच सकें।

*मनावर के पक्ष में स्वास्थ्य, भवन और पानी का तर्क*

समिति ने मनावर क्षेत्र को व्यावहारिक विकल्प बताते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का भी हवाला दिया है। मनावर से बड़वानी करीब 28 किलोमीटर दूर है, जहां शासकीय अस्पताल सहित बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। आवासीय विद्यालय में किसी आपात स्थिति में विद्यार्थियों को समय पर उपचार मिलना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही मनावर में विद्यालय संचालन के लिए भवन उपलब्ध होने तथा अस्थायी कक्षाओं की व्यवस्था किए जाने की संभावना बताई गई है। पानी और अन्य मूलभूत संसाधनों की उपलब्धता को भी समिति ने मनावर के पक्ष में महत्वपूर्ण आधार बताया है। भौगोलिक रूप से भी मनावर क्षेत्र उपयुक्त स्थान है।

*जनता पूछ रही—मनावर के बच्चों की आवाज कौन बनेगा?*

नवोदय संघर्ष समिति का कहना है कि “मनावर में ही नवोदय क्यों?” अब केवल संघर्ष समिति का नारा नहीं रह गया है, बल्कि यह क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। समिति ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि स्थान को अंतिम रूप देने से पहले भौगोलिक दूरी, विद्यार्थियों की पहुंच, स्वास्थ्य सुविधाएं, भवन, पानी और अन्य संसाधनों का तुलनात्मक एवं निष्पक्ष आकलन कराया जाए।

*अब फैसला सिर्फ स्थान का नहीं, राजनीतिक इच्छाशक्ति का भी*

समिति ने स्पष्ट कहा कि मांग किसी दूसरे क्षेत्र को उसका अधिकार देने से रोकने की नहीं है। मांग सिर्फ इतनी है कि जिस क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, वहां नवोदय विद्यालय की सुविधा पहुंचे। जनप्रतिनिधियों से भी स्पष्ट अपील की गई है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शासन के समक्ष मनावर के पक्ष को मजबूती से रखें और स्थान परिवर्तन की पुनः समीक्षा के लिए पहल करें। मनावर की जनता अब सिर्फ घोषणा नहीं, अपने क्षेत्र के पक्ष में ठोस पहल चाहती है।

मनावर में नवोदय—सिर्फ एक विद्यालय की मांग नहीं, आदिवासी-ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य की मांग है।