मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविरहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी

मौदहा (हमीरपुर)। बकरी चराकर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। श्याम नाले का रपटा पार करते समय 12 वर्षीय बालक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा…

हमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। बकरी चराकर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। श्याम नाले का रपटा पार करते समय 12 वर्षीय बालक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता ने नाले में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव में वह खुद बह गया। ग्रामीणों ने बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि पिता की तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव निवासी डगरु उर्फ रामकिशोर (45) शनिवार को अपने 12 वर्षीय बेटे मोहित के साथ गांव के पास बकरियां चराने गए थे। लौटते समय दोनों श्याम नाले के रपटे को पार कर रहे थे। इसी दौरान मोहित का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए रामकिशोर ने नाले में छलांग लगा दी।

पिता को बहता देख मोहित चीखने लगा। शोर सुनकर नाले के दूसरी ओर मौजूद ग्रामीण गनेशा कुशवाहा ने किसी तरह मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रामकिशोर तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए।

सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नाले में रामकिशोर की तलाश शुरू कर दी है। तेज बहाव के चलते रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी आ रही है। हादसे के बाद गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।