धनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह
संत कबीर नगर। जनपद संत कबीर नगर के धनघटा थाने की कमान अब नए प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने संभाल ली है। प्रभार ग्रहण करते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखने और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इससे पहले सर्विलांस सेल प्रभारी के रूप में अपनी बेहतरीन कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले निरीक्षक अजय कुमार सिंह को अब धनघटा थाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नवागत थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि "अपराधियों की अब खैर नहीं होगी, या तो वे अपराध छोड़ दें या फिर कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।"
पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार सिंह के प्रभार संभालने की खबर सामने आते ही क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और अपराधियों में खौफ की लहर दौड़ गई है, जबकि आम जनता और स्थानीय पत्रकारों ने इस नए नेतृत्व का स्वागत किया है।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
मो0 9565061080
