मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कस्बे के मलिकुआ चौराहे के पास मंगलवार को किसी बात को लेकर एक महिला और अज्ञात युवक के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते दोनों के बीच बहस तेज हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद युवक मौके से भागने लगा।
महिला ने उसका पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया और चप्पल से युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक ने भी महिला पर कई थप्पड़ बरसा दिए और किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।
चौराहे पर हुई मारपीट को लेकर मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
