जिला ब्यूरो चीफ रवि गोस्वामी सरगुजा,,,
सरगुजा/बतौली – बतौली ब्लॉक के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बतौली में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी *सरस्वती सायकल योजना* के अंतर्गत आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में सीतापुर के लाडले विधायक *रामकुमार टोप्पो जी* सम्मिलित हुए और छात्राओं को सायकल प्रदान करने का अवसर प्राप्त हुआ,
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विधानसभा स्तर पर परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की छात्राओं ने बतौली एवं सीतापुर विधानसभा का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता का परिणाम है,
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने मन को अभिभूत किया,वहीं शाला नायक द्वारा विद्यालय की समस्याओं के साथ-साथ पूर्व की अपेक्षा विद्यालय में हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी साझा की गई, जिसे सुनकर अत्यंत प्रसन्नता हुई,विधायक ने कहा कि "विद्यालय की स्वच्छता, व्यवस्थित रख-रखाव एवं अनुशासन के साथ-साथ शिक्षकों और छात्राओं का आत्मीय प्रेम मुझे बार-बार आपके विद्यालय तक खींच लाता है। आप सभी के इस स्नेह एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार ब्यक्त करता हुं,कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
