मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सफलता की कहानी बजाग के भर्रा टोला में जिले का एकमात्र कोल्ड स्टोरेज बना किसानों और व्यापारियों का सहारासेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कोकोमटा एवं सरई में शिविरों का किया निरीक्षणजिले में पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए मतदान प्रारंभ, कलेक्टर ने कोकोमटा मतदान केंद्र का किया निरीक्षणकिसानों को शीघ्र मिलेगा सिंचाई के लिए पानीजिला स्तरीय कबड्डी विद्यालय स्पर्धा में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयनपत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर मुखर हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौंपा ज्ञापन*खापरखेड़ा में ‘आंगन मिलन’ सेवा कार्यक्रम संपन्न, मातृशक्ति और बच्चों के पोषण-शिक्षा का लिया संकल्प*पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर मुखर हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौंपा ज्ञापनमुख्य विकास अधिकारी महोदय ने पहाड़ी विकासखंड का निरीक्षण कियासत्य प्रकाश गुप्ता को मिली उत्तर प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारीसफलता की कहानी बजाग के भर्रा टोला में जिले का एकमात्र कोल्ड स्टोरेज बना किसानों और व्यापारियों का सहारासेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कोकोमटा एवं सरई में शिविरों का किया निरीक्षणजिले में पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए मतदान प्रारंभ, कलेक्टर ने कोकोमटा मतदान केंद्र का किया निरीक्षणकिसानों को शीघ्र मिलेगा सिंचाई के लिए पानीजिला स्तरीय कबड्डी विद्यालय स्पर्धा में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयनपत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर मुखर हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौंपा ज्ञापन*खापरखेड़ा में ‘आंगन मिलन’ सेवा कार्यक्रम संपन्न, मातृशक्ति और बच्चों के पोषण-शिक्षा का लिया संकल्प*पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर मुखर हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौंपा ज्ञापनमुख्य विकास अधिकारी महोदय ने पहाड़ी विकासखंड का निरीक्षण कियासत्य प्रकाश गुप्ता को मिली उत्तर प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
Alirajpurदेशमध्य प्रदेश

सेवा ही संकल्प की पोलो खुली ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Deepak Sharma correspondence आलीराजपुर:- सरकार कभी जन विश्वास कभी सेवा संकल्प अभियान ला रही है, फिर भी ग्रामीणों की समस्याओं दिखाई नहीं दे रही है ग्रामों जन अपना सारा काम छोड़…

सेवा ही संकल्प की पोलो खुली ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय
WhatsApp Facebook

Deepak Sharma correspondence
आलीराजपुर:-
सरकार कभी जन विश्वास कभी सेवा संकल्प अभियान ला रही है, फिर भी ग्रामीणों की समस्याओं दिखाई नहीं दे रही है ग्रामों जन अपना सारा काम छोड़ सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं विपक्ष की नेता सेना पटेल ग्रामीणों के साथ खड़ा नजर आ रहा है।

जबकि सरकार समर्थक सरपंच , पंच कही नजर नहीं आते है। मामला है
ग्राम बेगड़ा, ग्राम पंचायत सांगोटा, विकासखंड उदयगढ़ की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन सौंपा।

ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया। आवेदन में विभिन्न फलियों को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण एवं मुरमीकरण, शिवटेकरा से बाबादेव क्षेत्र तक तथा महुड़ी फलिया से श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण, विद्युत लाइन का विस्तार, आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति, बंद हैंडपंपों की मरम्मत एवं नवीन हैंडपंपों की स्थापना की मांग की गई।

इसके अलावा सामुदायिक भवन निर्माण, आवश्यक स्थानों पर पुलिया निर्माण और ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। विधायक सेना महेश पटेल ने कलेक्टर को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि आदिवासी अंचलों में आज भी ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित कर आवेदन में उल्लेखित समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।