मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानीहमीरपुर :दो दिन के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, एडीएम ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराई जलापूर्तिहमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लगनव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरणपुंछ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टरों पर लगे स्पीकर, म्यूजिक सिस्टम और प्रेशर हॉर्न टायरों के नीचे कुचले गए पुंछ: यातायात नियमों के उल्लंघन और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण परहमीरपुर :यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा प्रतीक्षालय सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री पर उठे सवालकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानीहमीरपुर :दो दिन के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, एडीएम ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराई जलापूर्तिहमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लगनव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरणपुंछ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टरों पर लगे स्पीकर, म्यूजिक सिस्टम और प्रेशर हॉर्न टायरों के नीचे कुचले गए पुंछ: यातायात नियमों के उल्लंघन और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण परहमीरपुर :यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा प्रतीक्षालय सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री पर उठे सवाल
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरे

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 हेतु चयन रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। मनावर के पूर्व विकासखंड शिक्षा…

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरे
WhatsApp Facebook

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 हेतु चयन

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मनावर के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान में बुरहानपुर जिले में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ श्री भरत जांचपूरे का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 हेतु चयन किया गया है। उन्हें यह सम्मान 6 सितंबर 2026, रविवार को उज्जैन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार एवं प्रभावी शैक्षणिक प्रयासों, शिक्षकों के साथ सहयोगात्मक एवं प्रेरणादायी नेतृत्व, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए श्री जांचपूरे को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है।

आयोजक समिति के अनुसार, शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को प्रोत्साहन, बच्चों में टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास, वैज्ञानिक एवं नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में उनके योगदान को भी सम्मान के लिए आधार बनाया गया है।

6 सितंबर को उज्जैन के रामरखा गौतम सभागृह, भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित समारोह में श्री जांचपूरे को सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रेरणा स्रोत के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में चयनित शिक्षाविदों एवं शिक्षा अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।

श्री भरत जांचपूरे के राष्ट्रीय गौरव सम्मान के लिए चयनित होने पर शिक्षा जगत, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

मनावर तहसील के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक सोशल मीडिया के पत्रकारों सहित स्नेहीजनों, अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिको ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को मनावर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।