A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला ब्यूरोचिफ रवि गोस्वामी सरगुजा,

*सीतापुर, सरगुजा | 29 अगस्त 2026*
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर *एकल अभियान अंचल सीतापुर* के सभी आचार्यों ने आज सीतापुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी *श्री अखिलेश सिंह* को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया।
एकल विद्यालय की आचार्य दीदियों ने थाना प्रभारी श्री अखिलेश सिंह एवं समस्त पुलिस स्टाफ की कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र और मंगल कामना की। आचार्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात हमारी और समाज की रक्षा में लगे रहते हैं, वे ही हमारे सच्चे रक्षक हैं।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री अखिलेश सिंह ने सभी आचार्य दीदियों का आभार व्यक्त किया और रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि _”एकल अभियान द्वारा ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में संस्कारयुक्त शिक्षा का जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।”

Show More
Back to top button