झारखंड

रात के अंधेरे में कथित अवैध कोयला कारोबार, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

बीसीसीएल एरिया 4 के सीआईएसएफ के तंत्र पूरी तरह से हुए फेल

तेतुलमारी। तेतुलमारी थाना क्षेत्र में कथित अवैध कोयला कारोबार को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खास सिजुआ क्षेत्र में रात के अंधेरे में कथित रूप के माध्यम से कोयला निकाला जा रहा है और बोलेरो-बड़े वाहनों के जरिए एक सुनसान स्थान तक पहुंचाकर ट्रकों में लोड किया जाता है। इसके बाद कोयले को कथित रूप से ईंट-भट्ठों तक भेजे जाने की बात कही जा रही है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गतिविधि कथित रूप से लंबे समय से जारी है। ऐसे में बीसीसीएल एरिया-4 की सुरक्षा व्यवस्था और सीआईएसएफ की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि रात के समय इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं तो संबंधित सुरक्षा एवं निगरानी तंत्र को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो रही है।

Related Articles

 

बताया जाता है कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक से राजगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के बाईं ओर स्थित एक सुनसान स्थान पर रात के समय वाहनों से कथित रूप से कोयला लाकर ट्रकों में लोड किए जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह सिलसिला देर रात तक चलता है। जबकि मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड हो रही हैं तो इसकी जांच कौन करेगा और अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

 

इलाके में कई के नामों की भी चर्चा होने की बात सामने आई है। हालांकि,इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर अवैध कोयला परिवहन का पता तब चलता है जब कोई ट्रक पलट जाता है, खराब हो जाता है या सड़क पर कीचड़ में फंस जाता है। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही तंत्र को इस कथित कारोबार की जानकारी मिलेगी?

 

ग्रामीणों ने प्रशासन, पुलिस, बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने तथा कथित अवैध खनन और कोयला परिवहन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि क्षेत्र में वास्तव में अवैध कोयला खनन एवं परिवहन का नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

Show More
Back to top button