मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Dhanbadक्राइमझारखंड

मुरलीडीह-भाटडीह और तेतुलिया में कथित अवैध कोयला कारोबार पर उठे सवाल, रत्नेश कुमार ने X पर किया कार्रवाई का आग्रह

महूदा:-भाटडीह क्षेत्र के मुरलीडीह, भाटडीह और तेतुलिया में कथित तौर पर अवैध कोयला खनन और परिवहन का कारोबार फिर सक्रिय होने का आरोप लगाया गया है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला…

मुरलीडीह-भाटडीह और तेतुलिया में कथित अवैध कोयला कारोबार पर उठे सवाल, रत्नेश कुमार ने X पर किया कार्रवाई का आग्रह
WhatsApp Facebook

महूदा:-भाटडीह क्षेत्र के मुरलीडीह, भाटडीह और तेतुलिया में कथित तौर पर अवैध कोयला खनन और परिवहन का कारोबार फिर सक्रिय होने का आरोप लगाया गया है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री, विधायक रागिनी सिंह, विधायक सरयू राय, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और सीआईएसएफ को ट्वीट कर मामले में कार्रवाई और अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।

रत्नेश कुमार के अनुसार, क्षेत्र में कथित रूप से कई अवैध मुहाने खोलकर मजदूरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर कोयले की खुदाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला तस्कर गरीब मजदूरों को अधिक दिहाड़ी का प्रलोभन देकर अवैध खनन में लगा रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कथित अवैध कारोबार बीसीसीएल और वन विभाग की जमीन पर संचालित किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और जंगली जीव-जंतुओं के आश्रय पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। कि अवैध खनन किए गए कोयले को ट्रकों के माध्यम से बाहर भेजे जाने और भट्ठों में पहुंचाए जाने की बात भी कही गई है।

रत्नेश कुमार ने सवाल उठाया कि जब सीआईएसएफ सहित संबंधित एजेंसियां अवैध खनन पर रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रही हैं, तो मुरलीडीह, भाटडीह और तेतुलिया में कथित रूप से चल रहे इस कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।