मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जमांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जमांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मान
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :UPCOS के शुभारंभ पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह; उत्कृष्ट आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं सफाई कर्मियों को वितरित किए गए सुरक्षा किट

हमीरपुर :UPCOS के शुभारंभ पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह; उत्कृष्ट आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं सफाई कर्मियों को वितरित किए गए सुरक्षा किट
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं डिजिटल एकीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद तथा नगरपालिका चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध मानदेय भुगतान तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा अनावश्यक बिचौलियापन एवं शोषण की संभावनाओं को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मी प्रदेश के विकास एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक कार्मिक को उसके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का हुआ सम्मान*

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आउटसोर्स कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेफ्टी जैकेट, सुरक्षा किट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए।

इस अवसर पर माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि UPCOS का गठन आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों को उनके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। सफाई कर्मी एवं अन्य जमीनी स्तर के कर्मचारी प्रतिदिन महत्वपूर्ण जनसेवा का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

*पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी*

समारोह के समापन पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा UPCOS पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित मानव संसाधन प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई कर्मियों को वितरित किए गए सेफ्टी जैकेट एवं सुरक्षा किट उनके कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। उन्होंने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर श्री पैगाम हैदर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।