मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित
A2Z सभी खबर सभी जिले की

संत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

संत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही समरसता कलश यात्रा का बाकानेर से प्रवेश के बाद मनावर में भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं पूजा-अर्चना कर पवित्र कलश का स्वागत किया। खंडेलवाल भवन में कलश पूजन, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर 1008 नरसिंह दास जी महाराज ने कहा कि संत रविदास जी ने प्रेम, सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज को समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठन की शक्ति से ही देश आगे बढ़ता है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि व्यक्ति की पहचान जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म, विचार और आचरण से होनी चाहिए। भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान और युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह को संगठन की ताकत बताया।

*संत रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र माटी पहुंची मनावर*

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत संत रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र माटी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में यह पवित्र माटी और कलश मनावर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का समरसता, समानता और सेवा का संदेश आज की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है। धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया। स्वागत भाषण युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्य ने दिया।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी का हुआ भव्य स्वागत

कलश यात्रा के साथ भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी का मनावर में प्रथम आगमन हुआ। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तिलक-वंदन कर स्वागत किया। सोलंकी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर में युवा मोर्चा द्वारा 15 से अधिक स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए। खंडेलवाल गार्डन में कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में संत रामसेवक दास जी महाराज, संत कैलाश जी भारती, संत विजय दास जी महाराज एवं संत रामदास जी महाराज सहित भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन भायल व विनोद शर्मा, विधायक कालूसिंह ठाकुर, शिवराम कन्नौज, पूर्व मंत्री जगदीश मुवेल, पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं समाजजन मौजूद रहे। संचालन राकेश मोठसरा ने किया। आभार नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी ने माना।