मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालाबड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकाला
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजित

भगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजित
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। कृषि विज्ञान केंद्र मनावर में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत बुधवार को भगवान बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती विषय पर कृषक संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, भाजपा धार जिला किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन आर्य, जिला उपाध्यक्ष मनीष छबाया सहित कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंचल पाटीदार ने भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने किसानों को वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त करने के लिए जीरो बजट प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एएल बसेड़िया ने मौसम आधारित कीट-पतंगों के नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. नरेश गुप्ता ने प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य से संबंधित तकनीकी जानकारी देते हुए किसानों के साथ परिचर्चा की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

*चयनित किसानों को पंप व मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित*

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा चयनित किसानों को पंप एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। वहीं प्राकृतिक खेती कर रही कृषि सखियों सुशीला अगल्चा निवासी अली, नर्मदा बाई निवासी कुरडाखाल एवं कविता वास्केल निवासी उदयापुरा से प्राकृतिक खेती के अनुभवों पर चर्चा की गई। अतिथियों द्वारा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आत्मा परियोजना संचालक टीसी छावानिया ने स्वागत भाषण देते हुए प्राकृतिक खेती से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अंतिम दीक्षित, बीटीएम आत्मा विकासखंड कुक्षी ने किया। अंत में अनुविभागीय कृषि अधिकारी ज्ञानसिंह सोलंकी ने अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के कृषक एवं महिला कृषक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी नितिन मंडवाल एवं सह मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश शर्मा ने दी।