मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

हमीरपुर :मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। थाना जरिया पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को थाना क्षेत्र के मथुरा गार्डन, सरीला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध, बाल विवाह और मानव तस्करी जैसे मामलों में बिना किसी भय के पुलिस से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि प्रत्येक शिकायत पर पुलिस त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करती है।

पुलिस अधिकारियों ने आपातकालीन सेवाओं एवं हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930 और 108 की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में बताया। साइबर अपराधों से बचाव के लिए सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता या पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मसम्मान, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। पुलिस ने सभी से महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने की अपील की।