
नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के महत्व, युवाओं की भूमिका तथा जन-जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली निबंध प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हीना खान, द्वितीय स्थान रामचंद्र बागरी एवं तृतीय स्थान उर्मिला सिसोदिया ने हासिल किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ आदिश कुमार जैन, आकांक्षा श्रीवास्तव, लविश जैन,डॉ रेखा चंद्रपाल, श्रद्धा पांडे, बद्रीलाल डाबी,गायत्री शर्मा,रवि नागर,अमन जोशी, अब्दुल समद खान, सागर भारती एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सतत जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी काशीराम प्रजापति ने दी।