मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :गंगा गायत्री की पैमाईश सवालों के घेरे में, शिकायत कर्ता ने जताई आपत्ति

हमीरपुर :गंगा गायत्री की पैमाईश सवालों के घेरे में, शिकायत कर्ता ने जताई आपत्ति
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । गायत्री गंगा नदी पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के तहत गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने नदी की पैमाइश कर सीमांकन (चिन्हीकरण) किया। सीमांकन के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि शिकायतकर्ता ने पैमाइश पर असंतोष जताते हुए इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।कस्बे के समाजसेवी राजेश शिवहरे ने गायत्री गंगा नदी पर अतिक्रमण की शिकायत राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में की थी। इस पर एनजीटी ने संबंधित विभागों से कार्रवाई का ब्योरा और साक्ष्य तलब किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को प्रस्तावित है।एनजीटी की सुनवाई को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है, जिसमें एसडीएम सदर, बीडीओ सुमेरपुर और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुमेरपुर दिनेश चंद्र आर्य सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।गुरुवार को ईओ दिनेश चंद्र आर्य की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने तपोभूमि के निकट हाईवे पुल से नदी की पैमाइश शुरू की। भूलेख निरीक्षक विनोद निगम व भूपत सोनी तथा लेखपाल महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, डॉ. प्रदत्त, कमलेश कुमार और पूजा गुप्ता ने सीमांकन करते हुए सीमा-चिह्न (पत्थर) स्थापित किए। अधिकारियों के अनुसार इस स्थान पर नदी की चौड़ाई 20 मीटर दर्ज की गई।वहीं शिकायतकर्ता राजेश शिवहरे ने इस पैमाइश पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका दावा है कि अंग्रेजों के शासनकाल में बने रेलवे पुल की चौड़ाई लगभग 60 मीटर है, जबकि वर्तमान में कई स्थानों पर नदी की चौड़ाई केवल 20 मीटर मानकर पैमाइश की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे।गौरतलब है कि पैमाइश के दौरान गठित समिति के सदस्यों में केवल ईओ सुमेरपुर ही मौके पर उपस्थित रहे।