मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, प्राकृतिक खेती को बताया भविष्य की खेती

हमीरपुर :प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, प्राकृतिक खेती को बताया भविष्य की खेती
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अम्बेडकर पार्क में सूचना विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।प्रदर्शनी परिसर में स्थापित “सेल्फी विद पीएम” प्वाइंट पर प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों के साथ सेल्फी लेकर कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।इसके बाद प्रभारी मंत्री ने राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित “प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती कार्यशाला” में प्रतिभाग किया। उन्होंने कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति तथा मानव स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। प्राकृतिक खेती कम लागत, पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ कृषि पद्धति है, जिसे अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की गुणवत्ता भी सुरक्षित रख सकते हैं।उन्होंने किसानों से पराली और फसल अवशेषों को न जलाने की अपील करते हुए उनके वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर दिया। साथ ही नियमित मृदा परीक्षण कराने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया, जिससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि प्राकृतिक खेती में जीवामृत, गोबर, गोमूत्र और अन्य जैविक संसाधनों का उपयोग महत्वपूर्ण है। इससे उत्पादन लागत घटती है, भूमि की उर्वरता बनी रहती है और मानव स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है।कार्यक्रम में यूपी कोऑपरेटिव के उपसभापति बृज किशोर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रगतिशील किसान, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।