
अग्निवीर_भर्ती_2027 के लिए आवेदन शुरू, भोपाल से अधिसूचना जारी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2027 के लिए ‘अग्निवीर’ भर्ती चयन परीक्षा की घोषणा कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन परीक्षा (संभावित) 01 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा जिलों के स्थायी निवासियों के लिए है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइन्स, भोपाल के लैंडलाइन 0755-2539948 या मोबाइल 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं।
सेना ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होगी, इसलिए अभ्यर्थी किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं और किसी को रिश्वत न दें। भर्ती से संबंधित किसी भी बदलाव की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।