
ब्रेकिंग न्यूज़: महराजगंज
दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों का वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
गोरखपुर पुलिस कुशीनगर में दबिश देकर वापस गोरखपुर लौट रही थी। इसी दौरान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन में एसआई रमेश चंद, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक सहित दो अन्य पुलिसकर्मी सवार थे।
घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
हादसे की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती

