A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांसद श्री विवेक बंटी साहू की मंशा से स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जरूरतमंदों को उपचार के लिए राशि प्रदान

सांसद श्री विवेक बंटी साहू की मंशा से स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जरूरतमंदों को उपचार के लिए राशि प्रदान

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

Related Articles

पांढुरना – मध्यप्रदेश शासन की जन-कल्याणकारी नीतियों के अनुरूप पांढुर्णा जिले में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वेच्छानुदान मद से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद नागरिकों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के आदेश जारी किए हैं। यह सहायता सांसद विवेक बंटी साहू की मंशा के अनुरूप स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के अंतर्गत पांढुर्णा जिले के गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन अनुदान के अंतर्गत यह राशि प्रदान की गई है।

सहायता प्राप्त करने वाले मरीजों में सौंसर के ग्राम बोरगांव निवासी श्रीमती संगीता बोबड़े शामिल हैं, जिन्हें नागपुर स्थित श्रीकृष्ण हृदयालय में ‘एक्यूट अपेंडिसाइटिस’ के उपचार के लिए 30,000/- रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार काजलवानी निवासी बेबी समायस को कोहनी के फ्रैक्चर के उपचार के लिए छिंदवाड़ा के क्लारिस हॉस्पिटल के लिए 25,000/- रुपये की राशि दी गई है। मोहगांव के श्री संदिप पाटमासे की सुपुत्री के समय पूर्व जन्म और कम वजन के उपचार के लिए नागपुर के न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल को 45,000/- रुपये प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त वैरागड़ निवासी श्री विठोवा ठाकरे के गंभीर बुखार के उपचार के लिए नागपुर के सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल को 40,000/- रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की
गई है।

शासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि स्वीकृत राशि का भुगतान सीधे हितग्राहियों के संबंधित अस्पतालों के बैंक खातों में पहुंचे, ताकि उन्हें समय पर उपचार का लाभ प्राप्त हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!