
बस्ती में तांत्रिक हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
बस्ती। जिले में थाना दुबौलिया, थाना कलवारी, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तांत्रिक हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मु0अ0सं0 233/2025 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र राम बुझारत, निवासी भट्ट पुरवा थाना दुबौलिया को ग्राम पायकपुर क्षेत्र के रामजानकी मार्ग से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 12 बोर तमंचा, टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और 1020 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2025 को ग्राम बेमहरी टोला खून्नी में रामजीत उर्फ घरभरन (58) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचंद ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। इस मामले में अन्य तीन अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
मो0 9565061080