A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ससुराल आए युवक को जमकर पीटा, हालत गंभीर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। पत्नी को लेने गोवर्धन से ससुराल आये युवक को ससुराल आये युवक को ससुरालीजनों ने पत्नी को जबरिया ले जाने पर जमकर पीटा। दोनों पक्षों के मध्य हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। विवाद के बाद ससुराल आया युवक साथियों संग फरार हो गया।

मथुरा जनपद के गोवर्धन निवासी भूरा पहलवान ने बताया कि उसने गत 6 दिसंबर को टेढ़ा गांव निवासी दीक्षा तिवारी के साथ विवाह किया था 12 दिन ससुराल में रहने के उपरांत दीक्षा के माता-पिता उसे वापस गांव ले आए थे। इसके बाद ससुराल नहीं जा रही है। रविवार को वह अपनी पत्नी को लेने आया था पत्नी को साथ ले जाते समय ससुरालीजनों ने हमला बोल दिया और जमकर पीटा। इस घटना में दोनों पक्षो के लोग घायल हुए हैं। मारपीट के बाद पूरा पहलवान साथियों सहित घायलावस्था में गांव से भाग निकला। दीक्षा के पिता ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। वेन इस घटना में ससुराल पक्ष के लड़की के पिता प्रहलाद तिवारी को चोंटे लगी हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!