*एक राष्ट्र- एक चुनाव* विषय पर जालमसिंह राजपुरोहित राष्ट्रीय युवा संसद में लेंगे भाग
*राजपुरोहित राष्ट्रीय युवा संसद में लेंगे भाग* बाड़मेर | बाड़मेर के ईटादा निवासी जालम सिंह राजपुरोहित, पुत्र रुपसिंह राजपुरोहित आगामी राष्ट्रीय युवा संसद में बाड़मेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह युवा संसद 22–23 दिसंबर को नगर निगम सभागार भवन, जयपुर में आयोजित की जाएगी। इस युवा संसद का उद्देश्य छात्रों को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” से संबंधित विषयों पर मंथन करने का अवसर प्रदान करना है। राष्ट्रीय युवा संसद में दो प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। इनमें एक राष्ट्र, एक चुनाव तथा वक्फ संशोधन बिल 2025 पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। जालम सिंह राजपुरोहित इन महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।