

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपुर। गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार राय, जिला मजिस्ट्रेट हमीरपुर घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ दीक्षा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जिला कारागार हमीरपुर का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया| निरीक्षण के दौरान कारागार के पुरुष एवं महिला बैरकों, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला इत्यादि का भ्रमण कर बन्दियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएँ, भोजन व्यवस्था इत्यादि की जाँच की गई, तथा बन्दियों से संवाद स्थापित कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया| निरीक्षण के दौरान कारागार की सफाई व्यवस्था एवं कारागार स्तर से बन्दियों को विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों में में दिये गये प्रशिक्षण पर निरीक्षणकर्ता अधिकारीगण द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई| विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जरुरमन्द बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने एवं सुधारात्मक गतिविधियों को निरन्तर जारी रखने के निर्देश प्रदान किये गये| | इस अवसर पर जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा, जेलर आनन्द सिंह, डिप्टी जेलर देवेन्द्र कुमार दूबे, शिखर, सरला देवी एवं अन्य कारागार अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।