A2Z सभी खबर सभी जिले की

आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार

सुशील बहल को चम्बा का ऑब्जर्बर नियुक्त किया गया।

जिला कांगड़ा के सुशील बहल आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के ऑब्जर्वर नियुक्त।सुशील बहल  को  आम आदमी पार्टी का ऑब्जर्वर जिला चंबा नियुक्त किया गया है सुशील बहल ने इस अवसर पर अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति, जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है उन्होंने कहा कि मैं  धन्यवाद करता हूं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्री ऋतुराज गोविंद झा जी, सह प्रभारी श्री अजय राजपूत जी तथा आम आदमी पार्टी के सभी  कर्मठ और समर्पित साथियों का जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है सुशील बहल ने कहा कि वह पूरी निष्ठा मेहनत और ईमानदारी के साथ इस दायित्व का निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि चंबा के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिला चंबा की कार्यकारिणी व पांच विधानसभाओं  में  कार्यकारिणी का गठन कर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पंचायती चुनाव  में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए ईमानदारी निष्ठा पूर्ण कर्तव्य का निर्वहन करेंगे आगामी 2027 में विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना बहुमत प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएगी हिमाचल प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि 2027 में एक ईमानदार सरकार को बनाना है तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी को जीताना है और सरकार को बनाना है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!