A2Z सभी खबर सभी जिले की

सवा लाख मिट्टी के दीपकों की रोशनी से नहाया तीर्थराज विमल कुंड

oppo_0
oppo_32

oppo_0

सवा लाख मिट्टी के दीपकों की रोशनी से नहाया तीर्थराज विमल कुंड

Related Articles

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

विधायक नौक्षम चौधरी ने दी इक्यावन हजार की राशि

कामां – सवा लाख मिट्टी के दीपकों की रोशनी से नहाया तीर्थराज विमल कुंड  ,छटा देखकर भक्त हुए भाव विभोर

शनिवार को देवोत्थान एकादशी के शुभ अवसर पर ब्रजभूमि आदि वृंदावन कामवन में तीर्थराज विमल कुंड पर भव्य दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब सवा लाख दीपकों को तीर्थराज विमल कुंड के विभिन्न घाटों, मंदिरों के शिखरों व हर स्थान पर प्रज्जवलित कर देवोत्थान के अवसर पर देवताओं के आगमन पर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दीपदान में सवा लाख दीपकों को प्रज्जवलित करने के लिए करीब 80 पीपा सरसों का तेल, 70 किलो रूई की बत्ती से दीप प्रज्जवलित किए गए। साथ ही जयपुर से रंगीन रोशनियों से तीर्थराज विमल कुण्ड को विशेष रूप से सजाया गया। तीर्थराज विमल कुण्ड के सूरज घाट, गंगा जी घाट, राधा दामोदर घाट, कांवरिया घाट, गऊघाट, हरिकृपा घाट, गिर्राज जी घाट, विमल बिहारी घाट, विमला देवी घाट आदि घाटों पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दीपकों को व्यवस्थित किया और सांय 6 बजे विश्राम घाट पर पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय के सप्तम निधि मदन मोहन जी मंदिर से गोस्वामी अनिरुद्ध लाल बाबा व विधायक नौक्षम चौधरी ने विश्राम घाट पर पहुंचकर सजी-धजी डोले में विराजे हुए ठाकुर जी की आरती की गई। दीपदान कमेटी के सचिव राजेन्द्र कटारा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर तीर्थराज विमल कुण्ड को विशेष रूप से सजाया गया, जिसकी छटा नयनाभिराम थी। कामां की जनप्रिय विधायक सुश्री नौक्षम चौधरी भी इस अवसर पर मौजूद रहीं । आयोजन का मुख्य आकर्षण तीर्थराज विमल कुण्ड के मध्य तैरता ठाकुर जी का डोला रहा, जिसे विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया। इस भव्य आयोजन में लगभग 70-80 पीपा तेल, डेढ़ क्विंटल फूल और सवा लाख बत्तियों का उपयोग किया गया।। दीपदान की अनोखी छटा देखने के लिए कामां कस्बे सहित आसपास के गांवों, कस्बों और देश-विदेश से श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!