नोहरराजस्थानहनुमानगढ़

निहारिका 2.0 हुआ संपन्न।

पी एम श्री हजारीमल जोरमल परिवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर में दो दिवसीय विज्ञान मेला आयोजित।

http://मोहरसिंह नोहर जिला,हनुमानगढ़,राजस्थान ……………………………. पीएमश्री हजारीमल जोरमल पेड़ीवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर में दो दिवसीय विज्ञान मेला “निहारिका 2.0 ” आज संपन्न हो गया । इस विज्ञान मेले में विद्यार्थियों द्वारा 100 से अधिक विविध विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए । साथ में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान और व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रयोगों द्वारा बच्चों को सहज तरीके से समझाया गया । शहर के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयो के विद्यार्थियों ने मेले का भ्रमण किया ।इस मेले के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों का मन मोह लिया । सेमिनार और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा फूड स्टॉल भी लगाई गई जिसका आगंतुक विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया । मेले के दौरान नंदलाल वर्मा जिला मंत्री भाजपा, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा , श्रवण रेगर, अदरीश गौरी व मूर्तिकार महावीर भारती आदि ने भी विद्यार्थियों के बने हुए मॉडल का अवलोकन किया ।हनुमानगढ़ से सहायक परियोजना समन्वयक समसा हरलाल सहारण ने भी विद्यार्थियों का प्रबोधन किया । विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों द्वारा पाखंड का पर्दाफास करने की गतिविधियों ने विशेष वाही वाही लूटी । चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेंगे । प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने की कामना की । अखंड भारत नोहर से मोहरसिंह की रिपोर्ट।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!