

मांडू में स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों की हुई जांच: 15 वार्डों के लोगों को मिली फ्री दवाएं, डाइट चार्ट के बारे में समझाया
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू के प्राथमिक आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष मानसिंह गिनवा और वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद प्रतिनिधि अंतर सिंह भाबर ने किया। डॉक्टर अविनाश शिवहरे और डॉक्टर जेपी सिंह ने मरीजों की जांच की।
शिविर में हीमोग्लोबिन, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, डायबिटीज, सीबीसी और टीबी की निशुल्क जांच की गई। मरीजों को बीमारियों की मुफ्त दवाएं दी गईं और डाइट चार्ट भी समझाया गया।
कैंप में गैर-संचारी रोगों, टीबी और प्रसवपूर्व देखभाल की विशेष जांच के साथ काउंसलिंग और योग गतिविधियां भी आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स का वितरण किया गया।
कनडीपुरा, झाबरी, जामनिया, सागर, नीलकंठ, सिंगोड़ी, लंबा तालाब, राठियापुरा, लाल इमली और रगलाव सहित मांडू के सभी 15 वार्डों के लोग शिविर में पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करना था।