A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगर मालवा में राजपूत समाज की शौर्य यात्रा: बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर भी हुए शौर्य यात्रा में शामिल

रिपोर्ट – आरीफ खान आगर मालवा

आगर मालवा: आज आगर नगर में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर की अगुवाई में राजपूत समाज की भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और करणी सैनिक शामिल हुए। यह यात्रा समरसता और शौर्य के भाव को दर्शाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसने पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना दिया। यात्रा का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण केसाथ हुआ। इसके बाद शौर्य यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय स्तंभ पहुंची, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा का समापन पुरानी कृषि उपज मंडी में हुआ, जहां आगर नगर पालिका परिषद के पार्षदों का महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर और पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। दोपहर 1 बजे शुरू हुई यह शौर्य यात्रा 3 बजे पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंची। इस दौरान हजारों युवा और करणी सैनिक “जय शिवा सरदार की, महाराणा प्रताप की” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Show More
Back to top button