A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीर्थराज विमल कुंड परिक्रमा मार्ग में भरा पानी, परिक्रमार्थी परेशान

 

तीर्थराज विमल कुंड परिक्रमा मार्ग में भरा पानी, परिक्रमार्थी परेशान

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां डीग जिले के कस्वा कामां कामवन स्थित तीर्थराज विमल कुंड की बाहरी परिक्रमा मार्ग में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते पानी का जल भराव हो गया है जिससे परिक्रमार्थीयों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है !
ब्रज के बारह वनों में 5चवाँ श्रेष्ठ वन कामवन धाम है परन्तु प्रशाशनिक द्रष्टिकोण से यहाँ किसी भी प्रकार की यात्रियों के लिए सुविधा नही मिलती है ! कामां से ही नही अपितु भारत के हर कोने से हर राज्य से हजारों की तादाद में श्रदालु प्रतिदिन यहाँ आते हैं ! दूर दराज से आने वाले यात्रियों के लिए यहाँ छायादार जगह नही मिल पाती है जहाँ वो कुछ समय व्यतीत कर सके ! पूर्व में भी कई बार लिखित में समस्याओं को अवगत कराया भी जा चुका है ! सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने कलेक्टर को इस संबंध में पत्र लिखा है , पत्र में मिश्रा ने लिखा है कि विमल कुंड की बाहरी परिक्रमा में जो जलदाय विभाग की लापरवाही से पानी व्यर्थ बहकर परिक्रमा मार्ग को अवरुद्ध कर रहा है जिससे कस्वेवासियो सहित हजारों की संख्या में प्रतिदिन आ रहे श्रदालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, प्रशासन कोई सुध नही ले रहा है ! शाम होते ही परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं में बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष भी होते हैं वो जल भराव के कारणआये दिन चोटिल हो जाते हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है !

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button