
राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री गोगाजी गोगामेड़ी मेले का शुभारंभ इस वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 9 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। यह ऐतिहासिक मेला एक माह तक चलेगा और 8 सितंबर को विसर्जन के साथ संपन्न होगा। उत्तर भारत के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में शुमार इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।
