A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

दीपू चतुर्वेदी बने भाजपा सारण जिला पश्चिमी के सोशल मीडिया संयोजक

पार्टी की विचारधारा और संगठन की नीतियों को डिजिटल मंचों पर मजबूती से पहुँचाने के लिए लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं

छपरा ( बिहार ) :- भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता दीपू चतुर्वेदी को भारतीय जनता पार्टी सारण जिला पश्चिमी का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

दीपू चतुर्वेदी पार्टी की विचारधारा और संगठन की नीतियों को डिजिटल मंचों पर मजबूती से पहुँचाने के लिए लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर उत्तरी मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता मणिभूषण दुबे ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दीपू चतुर्वेदी हमेशा संगठन के लिए कर्मठता और निष्ठा से कार्य करते आए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी नई ज़िम्मेदारी का निर्वहन भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

Related Articles

पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने भी दीपू चतुर्वेदी को इस नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!