Uncategorized

कांग्रेस नेता व महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय आशुतोष तिवारी का जाना कांग्रेस के लिए बड़ी हानि है: ओमकार सिंह

जिला संवाददाता निर्मल बदायूँ

कांग्रेस नेता व महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय आशुतोष तिवारी का जाना कांग्रेस के लिए बड़ी हानि है: ओमकार सिंह

बदायूँ: आज दिनांक 26 जून 2024 दिन बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद के सयुक्त रूप से कांग्रेस के जुझारू नेता और और गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेसजनों ने दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की एव घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आशुतोष तिवारी मेरे साथी भी थे साथ ही कांग्रेस के एक सच्चे ओर पक्के सिपाही भी थे निश्चित रूप से उनका हमारे बीच से जाना अचानक जाना एक बहुत बड़ी क्षति है उनकी कमी हमेशा महसूस करते रहेंगे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत की आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेस के लोग बहुत दुखी है, आशुतोष तिवारी हमारे बीच नही रहे पर उनकी यादे हमेशा हमारे साथ रहेगी मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दें व परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें शोक सभा का संचालन मीडिया प्रभारी अरबाज़ रज़ी ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद, जिला महासचिव इगलास हुसैन, अजय सैनी, डॉक्टर एम पी वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष उसावां ओमवीर खटीक, लल्ला, जिला सचिव वीरपाल सिंह, सत्य पाल सिंह, श्याम सिंह, शिव शंकर, सोमवीर, शैख़ रियाज़, जुल्फिकार, रफत अली, अख्तर खान, बबलू आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!