
ग्वालियर में बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर एहतियात बतौर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र.-301 में की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके सुचारू संचालन के लिये तीन पालियों में हर दिन के हिसाब से अलग-अलग अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 30 सितम्बर 2024 तक संचालित रहेगा।
सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विजय महाजन एवं श्री रामनिवास शर्मा को बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप से संचालित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।