A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेश

मंडला स्ट्रीट वेंडर ने दुकानदार से की मारपीट: दुकान के सामने कंटेनर रखने पर विवाद, कोतवाली थाने में मामला दर्ज

    रिपोर्टर हेमंत नायक मंडला मध्य प्रदेश

  • मंडला के मुख्य बाजार में स्ट्रीट वेंडर और स्थायी दुकानदारों के बीच लड़ाई झगड़ा तो आम बात है, लेकिन अब मारपीट का मामला सामने आया है। मामला हागगंज बाजार स्थित शारदा किराना दुकान के सामने का है। यहां किराना दुकान के संचालक ने उनकी दुकान के सामने बैठने वाले स्ट्रीट वेंडर्स पर मारपीट का आरोप लगाया है और शुक्रवार को कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
  • अब इस मामले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। किराना दुकान के संचालक अशोक वीरानी ने बताया कि उनकी दुकान के सामने नारियल की दुकान लगाने वाले विनोद नंदा ने दुकान के सामने बड़ा सा कंटेनर रख दिया
  • जब मैंने उन्हें दुकान के सामने से हटाकर रखने के लिए बोला तो उसने साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट की। उन्होंने मुझे सिर में पटिए से मारा और दांत से उंगली काट कर घायल कर दी।
  • कोतवाली पुलिस ने अशोक वीरानी की शिकायत पर विनोद नंदा, रितेश नंदा और प्रसाद नंदा के विरुद्ध धारा 294, 323, 324, 506 और 34 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!