Uncategorized

शादी करने का प्रलोभन देकर युवती से जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

श्रवण साहू, धमतरी। शादी करने का प्रलोभन देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी प्रवीण जैन पिता मदनलाल जैन उम्र 34 वर्ष सा० बनियापारा अखाडा गली धमतरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक द्वारा पीड़िता के साथ दिनांक 28.09.23 से 27.03.2024 तक लगातार शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर प्रार्थीया के द्वारा मना करने के बावजूद भी जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया और शादी करने कहने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है।

अगर घटना के बारे मे किसी को बतायेगी तो जान से मार दुंगा की धमकी दिया है। और लगातार शारिरिक संबंध बनाया है।जिससे प्रार्थिया डर कर घटना की जानकारी अपने परिजनो एवं किसी को भी जानकारी नही दी गई थी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध अपराध क्र.257/24 धारा 376,294,506 भादवि. विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button