A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान संस्थान ने करवाया स्वैच्छिक रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान संस्थान ने करवाया स्वैच्छिक रक्तदान

प्रत्येक युवा लें स्वैच्छिक रक्तदान करने का संकल्प-अध्यक्ष रक्तदान संस्थान

प्रतापगढ़।  विश्व रक्तदाता दिवस के सुअवसर पर रक्तदान संस्थान द्वारा जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के रक्त कोष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहरा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिसमें कुल 40 लोगों ने प्रतिभाग किया। समस्त रक्तदाताओं को रक्तदान संस्थान का प्रशस्ति पत्र एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। संस्थाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदाताओं के रक्तदान करने के उपरांत संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवा कर उनका जीवन बचाने का कार्य किया जाता है। जिसके लिए हम समस्त रक्तदाताओं के आभारी हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा आज पूरे भारतवर्ष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया है। आज के रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से देवेंद्र शुक्ला,ज्ञानेंद्र शुक्ला, कविता दुबे, हरिकेश कुमार पांडेय,आलोक शुक्ला, अंकित पांडेय,प्रदीप यादव,संदीप कुमार सिंह,विक्रांत यादव,अरशद अली, रवि कुमार, सिद्धार्थ सिंह रघुवर,शांतनु प्रताप सिंह,विनीत शर्मा, सुनील कुमार खरवार,उमाशंकर सिंह,आनंद प्रताप सिंह,सुमित गुप्ता,दसप्रीत सिंह, अंकिता केसरवानी आदि लोगों ने प्रमुखता से रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोशन लाल उमरवैश्य, ओम सिंह, वरुण श्रीवास्तव, कुसुम लता गुप्ता,पवन नंदन भट्ट, डॉ अद्भुत दुबे, डॉ पवन, डॉ नवनीत, आशिक अली, रोहित कुमार वर्मा, जय किशन, अरविंद कुमार, कपिल कुमार, शिवम कुमार, मूरत लाल यादव, संदीप मिश्रा,विशाल शुक्ला आदि लोगों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

Related Articles
Show More
Back to top button