A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,श्रद्धालुओं से भरी बस की डंपर से हुई टक्कर, 4 की मौत, 18 घायल

 

गाजीपुर।अयोध्या से दर्शन करके बिहार के आरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस गाजीपुर में हादसे का शिकार हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाराचंवर क्षेत्र में प्राइवेट बस की डम्पर से टकरा गई,जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई और 18 से अधिक घायल है।

 

Related Articles

जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 319 के पास यह हादसा हुआ।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाजीपुर और मऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस के मुताबिक हादसे में बस ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गयी।मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।हादसे में 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।घायलों को इलाज के लिये गाजीपुर मेडिकल कालेज और मऊ के जिला अस्पताल भेजा गया है।

Show More
Back to top button