सिद्धार्थनगर 

पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में पुलिस कर्मियों के लिए किया गया बड़ा खाना का आयोजन

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ASP/CO/SHO/SO/RI/प्रधान लिपिक/आंकिक शाखा/बड़े बाबू आदि को चुनाव सकुशल कराये जाने के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया

सिद्धार्थनगर. पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उपरान्त बड़ा खाना का आयोजन हुआ जिसमें सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर एवं जिले के समस्त क्षेत्राधिकारीगण/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के लिए बड़ा खाना/रात्रिभोज का आयोजन किया गया । बड़ा खाना का तात्पर्य यह है, कि इस दिन सभी अधिकारी व कर्मचारीगण एक साथ मिलजुल कर भोजन करते है, जिससे कि आपस में सौम्य एवं मृदु सद्भाव परस्पर बना रहे । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, आंकिक शाखा, बडे बाबू आदि को चुनाव सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!