A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशचन्दौली
Trending

वाराणसी में एक स्कॉर्पियो सवार युवक आधी रात को दुकान का लगा पोस्टर अचानक फाड़ने, विरोध होने पर की फायरिंग.

वाराणसी में एक स्कॉर्पियो सवार युवक आधी रात को दुकान का लगा पोस्टर अचानक फाड़ने, विरोध होने पर की फायरिंग.

वाराणसी में एक स्कॉर्पियो सवार युवक आधी रात को दुकान का लगा पोस्टर अचानक फाड़ने, विरोध होने पर की फायरिंग.

Vandebharatlivetvnews chandauli :वाराणसी जिले में शनिवार की आधी रात में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पहुंचे स्कॉर्पियो सवार युवक ने पोस्टर फाड़ना शुरू कर दिया। वहां सो रहे दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी।

 

यह है आरोप

Related Articles

 

रोहनिया भोरकला मनकइया मिर्जापुराद निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू बच्छाव में मकान बनाकर रहते हैं। अखरी बाईपास पर उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। राजेंद्र ने बताया कि चुनाव में मतदान करने के लिए दुकान के सभी कर्मचारी घर गए थे। ऐसे में वे रात में दुकान पर सो रहे थे। इसी बीच रात लगभग 12 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी थी, उसमें से एक युवक आकर दुकान का पोस्टर फाड़ने लगा। विरोध करने पर फायरिंग करने लगा। भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

 

राजेंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपी ने चार फायरिंग की थी, जिसकी सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो स्कॉर्पियो सवार अखरी की तरफ भाग निकले। वहीं बाईपास पर जहां गाड़ी खड़ी थी, वहां बियर की बोतल, केक का डब्बा मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि वे जन्मदिन मना रहे थे और नशे मे थे।

 

क्या बोली पुलिस

 

प्रभारी निरीक्षक रोहनिया योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Show More
Back to top button