A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

19 करोड़ की लागत से सुधार होगा नगर की लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था में

19 करोड़ की लागत से सुधार होगा नगर की लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था में

लगभग 19 करोड़ की लागत से सुधार होगा नगर की चरमराई बिजली व्यवस्था का ,,,,

नए बंच केबिलो में आ रही घटिया क्वालिटी की शिकायत

बिलारी नगर की बिजली व्यवस्था मैं चार चांद लगाने के लिए लगभग 19 करोड़ रूपया मंजूर कराया गया है विद्युत उपखंड अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की बिलारी नगर को चरमराई बिजली व्यवस्था से निजात दिलाने के लिए लगभग 19 करोड़ रूपया मंजूर कराया गया है जिसमें नए विद्युत पोल नए ट्रांसफार्मर नए बंच केवल आदि से नगर की चरमराई बिजली व्यवस्था को ठीक किया जाएगा । इस दौरान गर्मी का तापमान बढ़ने के कारण बिजली घरों में लगे ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो चुके हैं जिसके कारण आए दिन ट्रिपिंग समस्या से नगर के लोग जूझ रहे हैं। अधिक लोड होने के कारण बिजली तारों में जगह-जगह फाल्ट जेसी समस्या उत्पन्न हो रही है लोगों को समय रहते बिजली नहीं मिल पा रही जिससे नगर में त्राहि त्राहि मची हुई है। हालात इस कदर हो चुके हैं कि नगर में नए डाले गए नए बंच केबिलों में भी फाल्ट होना शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि नए डाले गए बंच केवल घटिया क्वालिटी के हैं। जिसके कारण नए केविलों में भी फाल्ट जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है । इसकी जांच होनी चाहिए

Related Articles
Show More
Back to top button