A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर फ्राड / पीडित आम जन मानस के प्रार्थना पत्रो के निस्तारण अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना कुशीनगर द्वारा कुल रु0 1,08,500/- ( एक लाख आठ हजार पाच सौ रुपये) मात्र त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग कुल 06 पीड़ितो के खाते में कराये गये वापस

Kushinagar braking news

प्रेस नोट जनपद कुशीनगर-

दिनांक-20.05.2024

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर फ्राड / पीडित आम जन मानस के प्रार्थना पत्रो के निस्तारण अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना कुशीनगर द्वारा कुल रु0 1,08,500/- ( एक लाख आठ हजार पाच सौ रुपये) मात्र त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग कुल 06 पीड़ितो के खाते में कराये गये वापस-*

*साइबर फ्राड हुए पीड़ितों का विवरण-*
1-जितेन्द्र कुमार मोदनवाल पुत्र गनहुर मोदनवाल पता- जंगल अमवा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर से फ्राड हुए रु0- 18,500/-(खाते में वापस)
2-अनुप कुमार पुत्र प्रहलाद निषाद पता- बेदुपार एहत्माली थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर से कुल फ्राड हुए रु0 15,000/- (खाते में वापस)
3-प्रिंस कुमार सिंह पुत्र वकिल सिंह पता- वॉक खास पो0 बेदुपार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर से फ्राड हुए रु0 20,000/- (खाते में वापस)
4-मुकेश सैनी पुत्र पारस सैनी पता- सिसवा अव्वल पो0 बेदुपार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर से फ्राड हुए रु0 22,500/- (खाते में वापस)
5-सुनील कुमार सिंह पुत्र बागेश्वरी सिंह पता- अजयनगर बभनौली पोस्ट धुरिया इमिलिया थाना सेवरही जनपद कुशीनगर से फ्राड हुए रु0 22,500/- (खाते में वापस)
6-उपेन्द्र प्रजापति पुत्र मुख्तार प्रजापति पता- कल्यान छापर पोस्ट बतरौली बाजार, जनपद कुशीनगर से फ्राड हुए रु0 10,000/- (खाते में वापस)

Related Articles

उक्त पीड़ित व्यक्तियों ने प्रार्थना पत्र के साथ श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत हुए थे। *उपरोक्त सभी पीडितो को अलग – अलग दिनांक व समय में CSP दिलवाने के नाम पर उसके साथ ऑनलाइन फ्राड किया गया था* जिस सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में साइबर क्राइम थाना कुशीनगर टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त पीड़ितो के कुल रु0 1,08,500/- (एक लाख आठ हजार पाच सौ रुपये) ऑनलाइन उसके खाते में वापस कराये गये जिस पर आज दिनांक 20.05.2024 को पीडितो द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद कुशीनगर*

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!