A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक आयोजित

विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक आयोजित

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय में साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत विकासखंड प्रबंधन ईकाई एवम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक संदीप स्थापक द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, नवीन सत्र में नामांकन, जर्जर एवम मरम्मत योग्य शालाओ की जानकारी, एफएलएन मॉनिटरिंग, एफएलएन के लक्ष्य, निष्ठा प्रशिक्षण, सीखने की गुल्लक, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, पाँचवी एवम आठवी वार्षिक परीक्षा में ई ग्रेड निदानात्मक कक्षाओं के संचालन एवं आमगांव छोटा के बालिका छात्रावास में छात्राओं का प्रवेश कराने संबंधी निर्देश दिए । बैठक में बीएसी योगेंद्र झारिया द्वारा पीएम पोषण आहार संबंधित खाद्यान्न उठाव सहित यू डाइस पोर्टल अंतर्गत स्टूडेंट्स संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में बीएसी एवं नवभारत साक्षरता के सहसमन्वयक पवन राजौरिया द्वारा सामाजिक चेतना केंद्रों के विधिवत संचालन, सामाजिक चेतना केंद्र की पंजी के अद्यतन, एवं असाक्षरों के सर्वे में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति पर चर्चा की गई। इस बैठक में समस्त जन शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी। बैठक का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक आर के चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!