A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बोरवेल खुले पाए गए तो मालिक पर होगी एफ आई आर -कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल।

खुले बोरवेल की सूचना देने पर मिलेगा ₹1000 का इनाम

जिले भर में अभियान चलाकर अनुपयोग और खुले बोरवेल बंद कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत तथा पी एच ई विभाग एवं शहरी क्षेत्रो में नगरीय निकाय बोरवेलों का सर्वेक्षण कर रहे हैं। अनुपयोगी तथा खुले बोरवेलो को बंद कराया जा रहा है।

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन के लिए जिले में हेल्पलाइन नंबर पर खुले बोरवेल, नलकूप एवं ट्यूबवेल के संबंध में जानकारी दी जा सकती है। इसका मोबाइल नंबर 7648862100 है। इस पर खुले बोरवेल की फोटो अथवा वीडियो सहित सूचना देने वाले को ₹1000 का इनाम दिया जाएगा। साथ ही बोरवेल के मालिक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करके कार्यवाही की जायेगी। जिला प्रबंधक लोक सेवा केंद्र रविकांत पांडेय को इस वर्ष के लिए नोडल नियुक्त किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button