Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्यवाई: 100 लीटर महुआ शराब जब्त,व 1200 केजी जावा महुआ किया विनष्ट

मझिआंव से बरडीहा:आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग ने बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव के जंगल में छापेमारी की.उत्पाद अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाये जाने की सूचना मिलते ही उत्पाद निरीक्षक निर्मल मरांडी के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

 

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

मझिआंव से

बरडीहा:आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग ने बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव के जंगल में छापेमारी की.उत्पाद अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाये जाने की सूचना मिलते ही उत्पाद निरीक्षक निर्मल मरांडी के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग ने 100 लीटर महुआ शराब को जप्त किया है उसके साथ-साथ 1200 किलोग्राम जावा महुआ एवं शराब बनाने वाले सभी उपकरण को विनष्ट किया है. वहीं उत्पाद विभाग को देखकर इस अवैध कारोबार में लगे लोग फरार हो गए. इधर उत्पाद निरीक्षक निर्मल मरांडी से मिली जानकारी के अनुसार अवैध महुआ शराब बनाने में सम्मिलित जयप्रकाश यादव, विनोद यादव, सुजीत यादव एवं अभिजीत यादव के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अभियोजन दर्ज किया गया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल मरांडी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह से कहीं भी अवैध तरीके से नशा का कारोबार किया जा रहा है उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई किया जाएगा.

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!